धनतेरस पर किस्मत चमकाने के लिए करें यह उपाए, धन-धान्य की होगी बारिश

धनतेरस 2022

इस वर्ष 23 अक्टूबर 2022, रविवार के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। धनतेरस पर कई लोग सोना-चांदी और बर्तन के साथ ही वाहन, घर का सामान आदि खरीदते हैं। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है। धन्वंतरि को आयुर्वेद का जन्मदाता और ज्ञाता माना गया है। इस दिन उनकी पूजा करने से रोगमुक्ति होता है। इस दिन मात्र कुछ चीजें खरीदने से रोग और शोक मिटकर जातक सुख और समृद्धि प्राप्त करता है। आईये जानते हैं कि वे कौनसी चीजें हैं जिन्हे धनतेरस के दिन खरीदनी चाहिए :



धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना शुभ होता है:



1. कमलगट्टा बीज :-

कमल पर लगने वाले फल को कमलगट्टा कहते हैं। इसके अंदर जो बीज निकलते हैं उनकी माला बनायीं जाती हैं। आप चाहे तो माला बाजार से खरीद सकते हैं लेकिन इनके बीज मिले तो उसे खरीदकर माता धन्वंतरि देव और माता लक्ष्मी को अर्पित करें। माता लक्ष्मी को कमल का फूल, फल और बीज बहुत ही पसंद हैं।

 

2. औषधी :-

धनतेरस के दिन औषधी जरूर खरीदना चाहिए। औषधियां हमें स्वस्थ बनाए रखती हैं। मान्यता के अनुसार घौडबच, कालाबच, कायस्थ, शंकर जटा, हेमवती और सर्व-औषधी (सर्वासिद्धि)  जैसी कुछ ऐसी औषधियां हैं जिन्हें घर में रखने से रोग आदि दूर होते हैं।

3. गोमती चक्र और कोड़ियां :-

इस दिन बच्चों की सुरक्षा के लिए गोमदी चक्र और धन समृद्धि बढ़ाने के लिए कोड़ियां जरूर खरीदना चाहिए। यह बाजार में बहुत कम दाम  मिल जाते हैं।

4. झाड़ू :-

धनतेरस के दिन झाडू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर से नकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है। और लक्ष्मी जी का आगमन होता है।

5. साबुत धनिया – हल्दी गांठ :-

धनतेरस के दिन जहां ग्रामीण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं, और पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इसे माता लक्ष्मी को अर्पित करते हैं। और लक्ष्मी पूजा के समय कलस में साबुत धनिया, हल्दी का गांठ को डाला कर कलस के ऊपर नारियल रखा जाता है।

Leave a Comment